7 दिसंबर 2014 - 18:50
 इस्राईल के ख़िलाफ़ अमरीकी प्रतिबंध

वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी बैतुल मुक़द्दस सहित अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में अवैध बस्तियों के निर्माण को रुकवाने के लिए इस्राईल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी बैतुल मुक़द्दस सहित अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में अवैध बस्तियों के निर्माण को रुकवाने के लिए इस्राईल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
ज़ायोनी समाचार पत्र हआरेत्ज़ और द टाइम्ज़ आफ़ इस्राईल के अनुसार अक्तूबर में ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच वाशिंग्टन में मुलाक़ात के दौरान अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में नई निर्माण परियोजनाओं के विषय पर टकराव के बाद इस्राईल के ख़िलाफ़ पाबंदी लगाने पर विचार शुरु हुआ। ओबामा प्रशासन बार बार इस्राईल को सचेत कर चुका है कि इस्राईल की बस्तियों के निर्माण की योजना से तथाकथित शांति प्रक्रिया प्रभावित होगी। हालांकि अमरीकी प्रशासन ने इन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफ़िन्ग में जब उन पर इस्राई के ख़िलाफ़ संभावित प्रतिबंधों पर चर्चा के लिए दबाव डाला गया तो कहा, “मैं भीतरी विचार-विमर्श के बारे में कुछ नहीं कहूंगा।” अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हार्फ़ ने भी इस विषय पर चर्चा करने से इन्कार कर दिया।